Deogarh News: करौं : बदिया पंचायत के मुखिया का आकस्मिक निधन, प्रखंड में शोक की लहर
देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बदिया पंचायत के युवा मुखिया रवि मोहली के आकस्मिक निधन की खबर से प्रखंड में शोक की लहर है l मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत मुखिया विगत1 वर्ष से बीमार चल रहे थे, वे लिवर समस्या से ग्रसित थे। उनका इलाज हैदराबाद व कोलकाता से चल रहा था l प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि मोहली वर्ष 2010 में और वर्ष 2022 में पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए थे l वर्तमान में भी मुखिया पद पर आसीन थे l उनके निधन से पंचायत में मुखिया का पद खाली हो गया है l वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री और एक पुत्र छोड़कर इस दुनिया से चल बसे l सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज एवं जिला मुखिया संघ के प्रतिनिधि, दर्जनों मुखिया, जन प्रतिनिधि व ग्रामीण उनके घर तेतरियाटांड़ पहुंचे और शोक व्यक्त किया l लोगों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.