Deogarh News: करौं : प्रखंड में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से संपन्न
देवघर, अगस्त 28 -- Deogarh News: करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से संपन्न हुआ l इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई के कलाई में रेशम का डोर बांधकर अपनी रक्षा करने का वचन अपने-अपने भाइयों से मांगा l मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे में पवित्र टीका भी लगाया l रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों ने कर्णेश्वर महादेव मंदिर, दुखहरण गौसुवा मंदिर, बसकूपी शिव मंदिर, कोटाल काली मंदिर, सीरियां शिव मंदिर,सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर, डिंडाकोली शिव मंदिर, पचगड़िया शिव मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान से अपने-अपने परिवार के लिए मंगल कामना की l रक्षाबंधन के त्योहार में पंडितों द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों को रक्षा का सूत्र राखी बांधा l रक्षाबंधन के अवसर पर बाजार में दो दिनों से चहल-पहल रहा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.