देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: करौं,प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया l थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती के नेतृत्व में करौं करमाटांड़ रोड, करौं सारठ रोड, करौं मधुपुर रोड में दुर्गा पूजा को देखते हुए व्यापक रूप से वाहन चेकिंग अभियान अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में दो पहिया, चार पहिया वाहन, का बारी-बारी से जांच की गई। वाहन जांच के दौरान पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन का डिक्की खोलकर जांच किया गया। जांच के क्रम में सभी प्रकार के कागजातों की भी जांच की गई। मौके पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हिदायत दिया गया कि किसी भी सूरत में बिना कागजात और बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएं l जो दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर नहीं आए थे, उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगली बार से हेलमेट पहन कर वाहन...