Deogarh News: करौं : डिंडाकोली में 3 दिनों से अंधेरा, ग्रामीण परेशान
देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: प्रखंड क्षेत्र के डिंडाकोली गांव में तीन दिनों से ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। बरसात का समय होने के कारण लोग मच्छर के साथ गर्मी व उमस से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को समय पर बिल भुगतान करते हैं, बावजूद विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं करायी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया की पिछले एक साल से ट्रांसफॉर्मर में खराबी थी, ग्रामीण अपनी खर्च पर मरम्मत करा चला रहे थे। अब ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने के कारण गांव के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दस दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, खरगपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.