Deogarh News: करौं : गाय, बकरी सहित अन्य मवेशी की चोरी
देवघर, अगस्त 1 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम डिंडाकोली के मोहन प्रसाद सिंह के गौशाला में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दो गाय, दो बछड़ा, एक खस्सी, एक बकरी और बकरी के दो नवजात बच्चों की चोरी कर ली है। रोज की भांति जब मोहन सिंह साफ-सफाई के लिए अपने गौशाला गए तो उन्होंने गौशाला में लगा ताला टूटा पाया गया। जब अंदर जाकर देखे तो आश्चर्य चकित रह गए। गौशाला से सभी मवेशी गायब मिले l बताते चलें कि डिंडाकोली गांव में इसके पूर्व में भी ऐसी चोरी की घटनाएं हो चुकी है। मोहन प्रसाद सिंह ने चोरी के घटना के संबध में थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि चोरी की घटना से ग्रामीणों को निजात मिल पाए। मामले को लेकर मिली शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.