देवघर, अगस्त 3 -- Deogarh News: समग्र शिक्षा परियोजना रांची के निर्देशानुसार प्रखंड के 134 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन का काम जोरों से चल रहा है l इसी क्रम में सोमवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कैनबेरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया l

प्रबंधन समिति का चुनाव जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया l इस अवसर पर सर्वसम्मति से 11 सदस्यों द्वारा अध्यक्ष रानी सिंह एवं उपाध्यक्ष खुशबू देवी का चुनाव किया। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि नव चयनित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम से बैंक में नया खाता खोला जाना है l बैंक खाता खोलने में देरी नहीं किया जाए l क्योंकि नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से विद्यालय के विभिन्न योजनाओं के राशि का न...