Deogarh News: करोड़ से अधिक चोरी मामले में दो संदिग्धों से पूछताछ
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर के बंपास टाउन अवस्थित श्याम कुंज अपार्टमेंट के समीप व्यवसायी के घर करोड़ से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी के मामले में पुलिस ने बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। खबर लिखे जाने तक दोनों के हिरासत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। अब तक दोनों घटना में अपनी संलिप्तता से इंकार कर रहे हैं। बंपास टाउन निवासी ने प्राथमिकी में बताया है कि 19-20 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, लाखों रुपये नकद तथा बैंक और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.