देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संग्रामलोढ़िया गांव में सिलाई प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह ने की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई जैसे उपयोगी हुनर सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर से ही रोजगार शुरू कर सकें और परिवार की आय में योगदान दे सकें। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को ध्यान में रखकर इस...