Deogarh News: कपसा, डुमरिया, तुलसीडाबर, फसियाबाद, गोपीबांध में दुबे बाबा की पूजा
देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: सारठ, प्रतिनिधि। सावन माह की सोमवारी के अवसर पर प्रखंड के कपसा, डुमरिया, तुलसीडाबर, फसियाबाद, गोपीबांध समेत अन्य गांवों में दुबे बाबा मंदिरों में विधि-विधानपूर्वक वार्षिक पूजा की गयी। अहले सुबह से ही दुबे बाबा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कपसा मंदिर में सालोंभर श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचते हैं, परंतु सावन महीने में होने वाली वार्षिक पूजा के श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ होती है। मंदिर सरंक्षक बरुण तिवारी, तरुण तिवारी, कन्हैया लाल तिवारी, अरुण तिवारी द्वारा विशेष तैयारी कर श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से पूजा -अर्चना करायी गयी। कुल पुरोहित संतोष झा द्वारा पारंपरिक तरीके से बाबा दुबे की वार्षिक पूजा कराने के बाद ब्राह्मण भोजन कराया गया। उसके उपरांत कूपन के अनुसार सैकड़ों बलि भी करायी गयी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.