Deogarh News: कपड़ा खरीदने गए युवक की बाइक चोरी
देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर के रॉय एंड कंपनी मोड़ के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी कर ली गयी है। घटना 12 अक्तूबर दोपहर 2:50 बजे की है। बंधा, बैद्यनाथपुर निवासी शिवम कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। चोरी गई बाइक होंडा साइन रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-15-वी-6928 है। बताया है कि 12 अक्तूबर को बाइक लेकर रॉय एंड कंपनी मोड़ पहुंचा था। एसबीआई एटीएम के बगल में यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक के नीचे बाइक खड़ी कर कपड़ा खरीदने सीटी मॉल गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक गायब थी। चोरी गई बाइक देवीपुर थाना क्षेत्र के उधवाडीह गांव निवासी उसके जीजा प्रकाश सिंह के नाम पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.