Deogarh News: कई संदिग्धों से की जा रहा पूछताछ
देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कई संदिग्धों को पकड़कर थाना लाया है। सभी से संबंधित मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान संदिग्धों से घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ उनके बयानों का सत्यापन भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस चोरी, मारपीट व अन्य मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। संदिग्धों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका संबंधित घटनाओं से कोई प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष संबंध है या नहीं। पुलिस कुछ बिंदुओं पर जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग तरीके से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.