Deogarh News: ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की सख्ती, छत पर सफर कर रहे श्रद्धालुओं को उतारा
देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख मार्गों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ओवरलोड वाहनों को रोककर उनकी जांच कर रही है। वाहन की छत पर बैठकर सफर कर रहे श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को नीचे उतारकर सुरक्षित तरीके से यात्रा करने की अपील कर रही है। पुलिस की यह कार्रवाई देवघर-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर घोरमारा ओपी क्षेत्र, देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर दर्दमारा बॉर्डर तथा रिखिया-मोहनपुर सड़क स्थित अन्य चौक पर लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर अहले सुबह डीसी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.