देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह-चकाई मुख्य पथ के मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार देर रात हाईवा के चपेट में आने से केनमनकाठी गांव निवासी 35 वर्षीय बाइक चालक शिवकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका बायां पैर कटकर अलग हो गया। उधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है, जबकि चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। घायल का देवघर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शिवकुमार सिंह बाइक से जसीडीह से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान चकाई की ओर से आ रहे स्टोन डस्ट लदे हाईवा के चालक ने आगे चल रहे वाहन ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग पर पलट गया। हाईवा करीब 100 फीट तक रेलिंग पर घिसटता रहा। इसी दौरान बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए और उनका बायां...