Deogarh News: ओझाडीह : 6 साल से शोभा की वस्तु बनी जलमीनार
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कैराबाक पंचायत के ओझाडीह गांव के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव के बजरंगबली मंदिर के समीप जलमीनार पिछले छह वर्षों से बंद व बेकार पड़ा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, जलमीनार से मोहल्ले के लगभग 50 परिवारों को नियमित पेयजल मिलता था और मोहल्ले का पेयजल का मुख्य स्रोत था। पिछले छह साल से बंद रहने के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी हो या सामान्य दिन, ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि गंभीर समस्या को लेकर मुखिया को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक दुरुस्त कराने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय उदासीनता के चलते ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.