देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बंपास टाउन निवासी एक व्यक्ति से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का प्रयास किया गया है। पीड़ित ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत का विवरण पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने उससे ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के बारे में संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में पीड़ित से कुछ राशि निवेश कराई गई। उसके बाद आरोपियों ने लॉगिन आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी इसके बाद उसके खाते में प्रतिदिन कुछ-कुछ रुपए लाभ के रूप में भेजने लगे। नियमित रूप से खाते में रकम आने से उसे आरोपियों पर विश्वास हो गया। उसके बा...