Deogarh News: ऑटो के धक्के से टोटो पलटा, महिला घायल
देवघर, नवम्बर 17 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। शहर के र्स्माट बाजार मोड़ के पास ऑटो के धक्के से एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में टोटो पर सवार एक आदिवासी महिला घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला की मदद की। हादसे के कारण कुछ देर के लिए घटनास्थल पर आवागमन ठप की स्थिति बनी रही। दुर्घटना में टोटो को भी नुकसान पहुंचा है। महिला बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना अनतर्गत कधार गांव निवासी मंजोती सोरेन ने बताया कि देवघर में रह कर काम करते है। छ्ट्टी के दिन घुमने के लिए निकले थे। उसी दौरान घटना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.