Deogarh News: एससी मुखर्जी रोड पर वाहनों का कब्जा
देवघर, अक्टूबर 10 -- एससी मुखर्जी रोड पर बढ़ता अतिक्रमण Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। शहर का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़क एससी मुखर्जी रोड पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस कारण आम लोगों का चलना दूभर हो गया है। सड़क के दोनों किनारे पर अवैध पार्किंग स्टैंड में तब्दील हो चुका है। एक तरफ जहां छोटी-बड़ी पिकअप वैन, मालवाहक बोलेरो और ट्रक दिन-रात कतार में खड़ा रहता है, वहीं दूसरी तरफ दुकानों के सामान और ऑटो व ई-रिक्शा का कब्जा है। यहां दो दर्जन से अधिक पिकअप वाहन सड़क के व्हाइट लाइन के बाहर और अंदर तक खड़ा रहता है। इनमें से अधिकांश में ऊपर तक माल लदा रहता है। कुछ बेकार हो चुके वाहनों को भी सड़क किनारे छोड़ दिया गया है। यह कोई पार्किंग स्थल नहीं बल्कि मुख्य सड़क है, जिसे इन ट्रांसपोर्टरों ने अपना निजी गैरेज बना लिया है। सड़क पर कब्जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.