Deogarh News: एसपी प्रवीण पुष्कर पहुंचे चितरा, थाने का निरीक्षण
देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: चितरा। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने मंगलवार को चितरा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूर्व थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने थाना परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के साथ विभिन्न कांडों की समीक्षा की और पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा दैनिक कार्यों के संचालन से संबंधित पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना के अभिलेखों व विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पुलिस कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चितरा थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की समीक्षा की। इस दौरान मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.