देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर। बाजार समिति स्थित राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदाम में सरकारी खाद्यान्न की भारी कमी सामने आने के बाद तत्कालीन सहायक गोदाम प्रबंधक कोमल कुमार पाठक के खिलाफ गबन और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने 26 अक्टूबर 2026 को कुंडा थाना प्रभारी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन के अनुसार, गोदाम के ऑनलाइन स्टॉक और भौतिक सत्यापन के दौरान चावल तथा गेहूं की उपलब्ध मात्रा में बड़ा अंतर पाया गया। जांच में 19,164.25 क्विंटल चावल और 2,843.12 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। इस तरह कुल 22,007.37 क्विंटल खाद्यान्न का हिसाब नहीं मिलने की बात सामने आई है। विभाग ने इसे सरकारी खाद्यान्न के कथित गबन और वित्तीय धोखाधड़ी का गंभीर मामला बताया है। आवेदन मे...