देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: पालोजोरी। बार-बार निर्देश के बाद एसएचवीआर में रजिस्ट्रेशन नहीं करने व टारगेट के अनुसार प्लांटेशन से संबंधित डाटा ई-विद्या वाहिनी पोर्टल में अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकों व संबंधित स्कूलों से टैग संकुल साधनसेवियों को बीईईओ ने सख्त ताकीद देते हुए कार्य हर हाल में 24 घंटे के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों के सभी शिक्षकों व संकुल साधनसेवियों का सितंबर माह का वेतन, मानदेय होल्ड कर दिया जाएगा।

निर्देशों का पालन बीपीओ नारायण मंडल ने बताया कि बार-बार निर्देश के बाद भी प्रखंड के ऐसे 21 विद्यालय हैं, जिनके द्वारा अब तक एसएचवीआर रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। इसके अलावा कई ऐसे 34 विद्यालय हैं जिनके द्वारा टारगेट के अनुसार ई विद्या वाहिनी में प्लांटेशन से स...