Deogarh News: एसआईआर से संबंधित कार्य प्रखंड कार्यालय में होगा
देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: मधुपुर। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने मधुपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और विशेष रूप से एसआईआर से संबंधित फॉर्म और आवश्यक कार्यों को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया।
लोगों से बातचीत इस दौरान मंत्री ने आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए एसडीओ, सीओ, बीडीओ से बातचीत कर निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार पंचायत पसिया, चरपा, मिसरना, गोनिया, जमुनी, गोविंदपुर और सरपत्ता पंचायत के लोगों का एसआईआर से संबंधित फॉर्म व आवश्यक कार्य 9 सितंबर से मधुपुर प्रखंड कार्यालय में किया जाएगा। सभी पंचायतों के लोग अपने एसआईआर से संबंधित आवश्यक फॉर्म और जरूरी कागजात के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना कार्य करा सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.