Deogarh News: एसआईआर में 46 वोटरों ने फर्जी प्रमाण-पत्र का लिया सहारा
देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि। मतदाता सूची में नाम चढ़वाने को लेकर लगातार फर्जीवाड़े की सूचना मिल रही है। ताजा मामला पालोजोरी के बूथ संख्या- 251 से जुड़ा है।
फर्जी प्रमाण-पत्र का खुलासा प्रखंड के बूथ संख्या- 251 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जमुआ बसहा में मतदाता सूची में नाम चढ़वाने के लिए 46 आवेदकों द्वारा फर्जी प्रमाण-पत्रों का सहारा लेने की बात सामने आई है। मामले का खुलासा होने के बाद प्रखंड प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए सभी 46 लोगों को नोटिस भेजते हुए 3 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार इनलोगों ने एडिटेड जाति व निवासी प्रमाण-पत्र जमा किया था।
सरकारी कार्रवाई और निर्देश जांच में फर्जी दस्तावेज पाए जाने के बाद प्रखंड प्रशासन ने सभी 46 संबंधित संदिग्ध मतदाताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.