देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम अंतर्गत दावा/आपत्ति, नोटिस तामिला और निस्तारण के सुचारू संचालन को लेकर अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें संबंधित पदाधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइजर शामिल हुए। इस दौरान बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, दावा-आपत्ति प्राप्त करने तथा उनके त्वरित निस्तारण से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार पूर्वक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने के लिए द्वितीय ए...