देवघर, अक्टूबर 2 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग की ओर से सर्पदंश जागरूकता, बचाव, प्रतिक्रिया एवं कार्रवाई अनुसंधान परियोजना के तहत दो दिवसीय सर्प-मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन 29 सितंबर को एम्स देवघर परिसर और 30 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहनपुर में किया गया। सर्पदंश से होने वाली मौतों को शून्य करने की पहल के तहत आयोजित प्रशिक्षण में देवघर और मोहनपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से 200 से अधिक चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण का चयन प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्पदंश से बचाव, जागरूकता, सुरक्षित प्राथमिक सहायता और पीड़ित को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहयो...