देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवीपुर,प्रतिनिधि। एम्स देवघर के बाहर पार्किंग में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर पार्किंग मैनेजर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 30 सितंबर की शाम करीब पांच बजे की बताई गई है। पार्किंग मैनेजर बृजभान सिंह ने देवीपुर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि भोजपुर गांव के सोनू राउत, राजा सिन्हा और गोपी कुमार करीब 10-12 युवकों के साथ पार्किंग में पहुंचे और एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। राशि देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। आवेदन के अनुसार आरोपियों ने पार्किंग में खड़े कई टोटो और मोटरसाइकिलों को जबरन बाहर निकलवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लग...