Deogarh News: एम्स देवघर में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस
देवघर, अक्टूबर 9 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि एम्स देवघर में गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस-2026 के अवसर पर नेत्र विज्ञान विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. डॉ. नितिन एम. गंगने ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नेत्र जांच के लिए अत्याधुनिक लेजर मशीन का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आंखों की नियमित देखभाल और दृष्टि की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने लोगों से नियमित रूप से आंखों की जांच कराने, आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने तथा दृष्टि को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: मोबाइल की लत बच्चों की आंखों के लिए खतरनाक इस वर्ष विश्व दृष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.