देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर में विशेष अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जा रही है। संस्थान में जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग और सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। एम्स देवघर में शून्य तरल अपशिष्ट निर्वहन (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज) की व्यवस्था के साथ अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण और उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा, भू-जल स्तर को बेहतर बनाने के लिए जल पुनर्भरण की व्यवस्था की गई है। परिसर में 60 हजार से अधिक पेड़ लगाए गए हैं, जो हरित वातावरण विकसित करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य टिकाऊ आधारभूत संरचना विकसित करने के साथ जल और ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देना है। इन प...