Deogarh News: एम्स देवघर परिसर में दोपहिया चालक व बाइक सवार के लिए आईएसआई मार्क हेलमेट अनिवार्य
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: देवीपुर,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर ने सड़क सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। संस्थान परिसर के अंदर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों और पीछे बैठकर यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में एम्स देवघर की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को जारी परिपत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है। संस्थान की इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों के जोखिम को कम करना और कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मरीजों के परिजनों तथा अन्य आगंतुकों के बीच सुरक्षित यातायात की संस्कृति को बढ़ावा देना है। जारी निर्देश के अनुसार सुरक्षा पर्यवेक्षकों को संस्थान परिसर में प्रवेश करने वाले, परिसर के अंदर चलने वाले और बाहर निकलने वाले दोपहिया वाहनों की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.