Deogarh News: एम्स देवघर को मिला समर्पित विद्युत ग्रिड का कनेक्शन, निर्बाध बिजली आपूर्ति की उम्मीद बढ़ी
देवघर, अक्टूबर 25 -- Deogarh News: देवीपुर,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित समर्पित विद्युत ग्रिड सबस्टेशन (जीएसएस) और फीडर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 25 अक्टूबर को झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के प्रयासों से एम्स देवघर को नवनिर्मित समर्पित ग्रिड सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे अस्पताल में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद बढ़ी है। नवनिर्मित ग्रिड सबस्टेशन की क्षमता 50 एमवीए है और यह 132/33 केवी वोल्टेज स्तर पर कार्य करेगा। इस नई व्यवस्था से बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता, निरंतरता और गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। पहले एम्स देवघर को देवघर के डाबरग्राम स्थित पुराने सबस्टेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.