देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। एम्स देवघर के मुख्य गेट नंबर-1 को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एम्स प्रबंधन की ओर से गेट के बाहर साफ-सफाई कराने, सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने और दिशा सूचक बोर्ड लगाने को लेकर संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। प्रबंधन के अनुसार संबंधित विभाग से आदेश मिलते ही स्पीड ब्रेकर और दिशा सूचक बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य गेट नंबर-1 को 24 घंटे चालू रखने की व्यवस्था की जाएगी। एम्स प्रबंधन का कहना है कि मुख्य गेट नंबर-1 से मरीजों को सीधे ओपीडी तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। यह रास्ता मरीजों और उनके परिजनों के लिए सबसे सुविधाजनक है। गेट के ठीक सामने पार्किंग की भी व्यवस्था है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को वाहन खड़ा करने में परेशानी नहीं होगी...