देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जसीडीह रेलवे स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की कमान आसनसोल मंडल के एडीआरएम प्रवीण कुमार प्रेम, आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार और सीनियर डीसीएम मार्शल ए सिल्वा समेत अन्य पदाधिकारियों मौजूद थे। अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा, परिचालन और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन की गतिविधियों पर नजर रखी। प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार, यात्री पंडाल और टिकट क्षेत्र में विशेष निगरानी की गई। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने और भीड़ को नियंत्रित रखने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : अंतिम सो...