Deogarh News: एटीएम से निकासी के दौरान खोया कार्ड, 48 हजार की अवैध निकासी
देवघर, अगस्त 23 -- Deogarh News: सारठ। सारठ के हिटाची एटीएम से पैसे निकालने के दौरान एटीएम कार्ड खो जाने के बाद उससे अज्ञात व्यक्ति द्वारा 48000 रुपए की अवैध निकासी की शिकायत थाने में की गई है। सारवां थाना क्षेत्र के नकटी गांव निवासी महेश चौधरी ने बताया है कि 18 अगस्त को करौं जाने के क्रम में सारठ चौक अवस्थित हिटाची एटीएम से 500 रुपए की निकासी की। उस दौरान एटीएम कार्ड वहीं गिर गया। उसके बाद दो दिनों में बारी-बारी से खाते से 48000 रुपए की निकासी का मैसेज आया। बैंक खाता चेक करने पर उससे 48000 रुपए गायब मिला। उसके बाद पीड़ित ने सारठ व साइबर थाना देवघर में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने संदेह जताया है कि एटीएम के बाहर खड़े आदमी द्वारा कार्ड से रुपए की निकासी की है। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी को चिन्हित कर कान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.