Deogarh News: एटीएम में फंसा कार्ड, 2 घंटे इंतजार में खाते से निकले 22,400 रुपए
देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि एक एटीएम में कार्ड फंसने के बाद मदद के लिए एटीएम सेंटर में अंकित मोबाइल नंबर पर फोन करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कथित अधिकारी के कहने पर युवक करीब दो घंटे तक एटीएम के आसपास इंतजार करता रहा और उसी दौरान उसके खाते से 22,400 रुपए की अवैध निकासी हो गई। कुछ देर बाद जब युवक दोबारा एटीएम पहुंचा तो मशीन में उसका कार्ड नहीं था। खाते से रुपए निकलने की जानकारी मिलने के बाद उसे साइबर ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना में की है। कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग निवासी पीड़ित रोहित कुमार ने बताया कि जरूरी काम से रुपए निकालने के लिए गुरुवार सुबह एटीएम सेंटर पहुंचे थे। रुपए निकालने के दौरान एटीएम कार्ड मशीन के अंदर फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद कार्ड बाहर नहीं निकला। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.