Deogarh News: एटीएम उखाड़ ले जाने वाले गिरोह की तलाश तेज, अज्ञात पर प्राथमिकी
देवघर, अक्टूबर 8 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि नगर के नंदन पहाड़ के पास सेवाधाम भवन में लगे एसबीआई एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। चोर एटीएम मशीन में रखे 4 लाख 82 हजार 900 रुपए नकद के साथ पूरी मशीन ही लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के करीब 3:15 बजे चोरों ने सेवाधाम भवन अवस्थित एटीएम को निशाना बनाया। वारदात के दौरान एटीएम केंद्र के गेट और अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त किया गया। उसके बाद मशीन उखाड़कर वाहन में लादकर ले जाया गया। सुबह बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी मिलने के बाद एसबीआई देवघर शाखा के मुख्य प्रबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.