Deogarh News: एक माह से सदर अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला की मौत
देवघर, सितम्बर 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में करीब एक महीने से इलाजरत अज्ञात महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व अज्ञात अवस्था में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की पहचान नहीं होने के कारण अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। उस दौरान डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों की ओर से उसके परिजनों या परिचितों का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की स्थिति बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने ओपी प्रभारी को सूचना दी। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.