देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ से एक माह से लापता 22 वर्षीय महिला के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। महिला की मां ने बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए सात नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। आवेदन में साजिश के तहत महिला को अगवा कर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला की गुमशुदगी प्राथमिकी के अनुसार, महिला सात जुलाई की रात करीब आठ बजे सलौनाटांड़ स्थित अपने मायके से बरमसिया स्थित घर का कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नौ जुलाई को नगर थाना में गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया गया था।

अपहरण का आरोप परिजनों का आ...