देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: चितरा, प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी में काम करने वाले प्रतीक्षारत मजदूरों के लंबे समय से लंबित प्रोन्नति मामले को लेकर सोमवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कोलियरी अतिथिशाला में जीएम ऑपरेशन उमेश प्रसाद चौधरी व एरिया मैनेजर एचआर आशीष कुमार मिश्रा के साथ लंबी वार्ता की। इस दौरान मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, लंबित प्रोन्नति सहित अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रोन्नति पर सहमति वार्ता के दौरान लंबे समय से प्रोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे मजदूरों के मामले में महत्वपूर्ण सहमति बनी। प्रबंधन की ओर से 1 नवंबर 2026 से संबंधित मजदूरों के लंबित प्रोन्नति पत्र निर्गत करने पर सहमति जताई गई। इससे लंबे समय से प्रोन्नति की आस लगाए बैठे कर्मियों में उम्मीद जगी है। बताया गया कि प्रोन्नति का मामला लंबित रहने के कारण संबं...