Deogarh News: उपभोक्ताओं की शिकायतों का हुआ त्वरित समाधान
देवघर, नवम्बर 21 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विद्युत प्रमंडल कार्यालय मधुपुर के तत्वावधान में बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जन-समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे बिजली उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखी। उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। शिविर में बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर संबंधी परेशानी, गलत बिलिंग, बिजली कनेक्शन समेत अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। मौके पर कार्यपालक अभियंता कफैल अंसारी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुन उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.