Deogarh News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा की नई रसोईया बनी सबिदा बीबी
देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य बारा विद्यालय में विभाग के निर्देश के आलोक में रसोईया चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए। ग्राम सभा के माध्यम से सबिदा बीबी का चयन नए रसोईया के रूप में किया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अनुपात में रसोईया की कमी थी। इसके मध्य नजर सर्व शिक्षा अभियान द्वारा पत्र निकालकर रसोईया चयन का निर्देश दिया गया था। उसी आलोक में रसोईया का चयन किया गया। चयनित रसोईया 60 साल उम्र तक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने का काम करेगी। मौके पर संकुल साधनसेवी आनंद प्रकाश सिंह, शिक्षक शब्बीर अंसारी, मो. तौफिक, बसंत कुमार दास, उषा कुमारी, प्रदीप कुमार दास, सुरेश रवानी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष व ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.