देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट में विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय गणित-विज्ञान मेला में महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। किशोर वर्ग विज्ञान प्रयोग में प्रिया कुमारी ने प्रथम, गणित पत्र वाचन में आर्या मोहनका ने द्वितीय और बाल वर्ग गणित पत्र वाचन में शालिनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य मदन मोहन मिश्रा व उप प्राचार्य शिवनाथ झा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...