देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा शुक्रवार को सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पंडा धर्मरक्षिणी सभा बाबा वैद्यनाथ मंदिर देवघर को एक फ्रीजर मॉर्चरी समर्पित की गई। यह फ्रीजर मॉर्चरी मां ललिता देवी विद्या विहार संस्था द्वारा प्रायोजित की गई है। जबकि इस सेवा कार्य में जी ग्रुप परिवार का भी आंशिक आर्थिक सहयोग रहा है।

सेवा कार्य का उद्देश्य इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य आवश्यकता के समय शवों को सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा आमजन एवं मंदिर से जुड़े लोगों की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करना है। मौके पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा कि समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को समझकर किए गए सेवा कार्य ही सेवा की सार्थकत...