देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट के समीप इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 40 लाख 50 हजार रुपए की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटकांड के मास्टरमाइंड पंकज यादव को गुरुवार देर रात जसीडीह स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के बक्सा मोहबतिया गांव निवासी आरोपित घटना के बाद से फरार था और कोलकाता में कैब चलाकर रह रहा था। पुलिस ने उसे ट्रेन से उतरते ही दबोच लिया। शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पुलिस बन ट्रक रोकने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को जेल घटना गत 8 जुलाई की है। पुलिस के अनुसार बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र ...