देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड शोध संस्थान के हड़ियासी राम मंदिर रोड झौंसागढ़ी स्थित प्रस्तावित कार्यालय परिसर में रविवार को परिचर्चा एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार राउत ने फीता काटकर किया। परिचर्चा में स्थानीय इतिहास पर शोध,अभिलेखन और प्रकाशन के लिए संस्थान परिसर में संग्रहालय एवं पुस्तकालय केंद्र के भवन निर्माण पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही महात्मा गांधी के देवघर संदर्भ और स्थानीय शहीद पर आधारित एक चित्र-प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसके पूर्व झारखंड शोध संस्थान के सचिव उमेश कुमार ने मेयर का स्वागत पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर किया। बीएड कॉलेज की व्याख्याता डॉ.इति कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत की। संस्थान के सचिव ने कहा कि जब तक शासन-प्र...