देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी प्रखंड के कुंजोड़ा पंचायत के आस्ताहिर गांव में इस वर्ष भी मां मनसा की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से की गई। बताते चलें कि गांव के अधिकांश घरों में मां मनसा की पूजा-अर्चना प्रत्येक वर्ष पूरे विधि-विधान व श्रद्धा से की जाती है।

पूजा की परंपरा एक-दो घरों को छोड़कर लगभग पूरे गांव में मां मनसा की पूजा की परंपरा चली आ रही है। इसी क्रम में नारायण गोस्वामी व काशीनाथ गोस्वामी के आवास पर भी दशकों से मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस वर्ष भी यहां श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना के बाद मां मनसा की प्रतिमा विसर्जन नम आंखों के साथ अगले साल फिर से पूजा करने के संकलप के साथ किया गया।

विसर्जन में श्रद्धालुओं की भागीदारी विसर्जन में गांव के बड़ी संख...