देवघर, सितम्बर 30 -- Deogarh News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसबीआई आर्सेटी देवघर में 12 दिवसीय गाय पालन डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है।

प्रशिक्षण विवरण ऐसे में देवघर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से युवक एवं महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है और खुद का रोजगार करना चाहते हैं, वे संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान यहां कई प्रकार की सुविधा प्रशिक्षणार्थियों को दी जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण,भोजन तथा छात्रावास की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज साथ ही कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ...