Deogarh News: आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने एसडीओ को किया सम्मानित
देवघर, सितम्बर 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, कुशल प्रशासनिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा के लिए शनिवार को आर्ट ऑफ लिविंग एवं विश्व शांति संदेशक द्वारा संयुक्त रूप से देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित महेश दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से बाबा वैद्यनाथ की एक आकर्षक तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की। विदित हो कि मेला क्षेत्र में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुलभ जलार्पण, त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में अनुमंडल पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.