Deogarh News: आरपीएफ ने यात्री का छूटा ट्रॉली बैग बरामद कर महिला को सौंपा
देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि।रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन यात्रा के दौरान महिला यात्री का छूटा ट्रॉली बैग बरामद कर सौंप दिया गया। 13019 अप हावड़ा -काठगोदाम बाघ एक्स्प्रेस के जनरल कोच में छूटे हुए बैग के संबंध में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ को सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेन से बैग बरामद कर लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता पश्चिम बंगाल, दक्षिण 24 परगना, ईश्वरिपुर निवासी महिला यात्री रुना शेख मधुपुर स्टेशन पहुंची और अपने बैग की जांच की। जांच करने पर बैग में सभी सामान सही सलामत पाया गया। सत्यापन के बाद उक्त ट्रॉली बैग में दैनिक उपयोग के कपड़े एवं कॉस्मेटिक सामग्री थी तथा जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग Rs.10 हजार रुपए बताया गया। जिसे महिला यात्री को सुपुर्द कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.