देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रेन से दो नाबालिग बच्चों को बरामद किया है। दोनों बच्चे बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं और अपने घर से लापता थे। आरपीएफ ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जसीडीह चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ पोस्ट जसीडीह को दो नवंबर को रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली थी। आसनसोल स्थित आरपीएफ सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से भेजी गई शिकायत में दो नाबालिग बच्चों के घर से लापता होने की जानकारी दी गई थी। सूचना के साथ बच्चों की तस्वीरें भी साझा की गई थीं। बाद में पता चला कि दोनों बच्चे ट्रेन संख्या 04052 में सफर कर रहे हैं। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के अधिकारियों और जवानों को अलर्ट किया गया। ट्रेन के जसीडीह स...