Deogarh News: आयोडीन युक्त नमक के नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव
देवघर, अक्टूबर 22 -- आयोडीन युक्त नमक के उपयोग पर जागरूकता Deogarh News: सदर अस्पताल देवघर के सभागार में गुरुवार को विश्व आयोडीन न्यूनता विकार नियंत्रण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आयोडीन युक्त नमक के नियमित उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इस दौरान आयोडीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि आयोडीन शरीर के समुचित विकास तथा थायरॉइड ग्रंथि के सामान्य कार्य के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है। इसकी कमी से घेंघा रोग सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आयोडीन युक्त नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.