देवघर, नवम्बर 20 -- Deogarh News: देवघर। समाहरणालय परिसर में गुरुवार को झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देशानुसार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर जिलेवासियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए डीसी ने कहा कि रक्तदान करके न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है, बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे, जो कि पूर्णतः मिथ्या है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के बाद कुछ समय में ही हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः ह...